देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मृतक भाजपा नेता के परिजनों से मिले औरंगाबाद के विधान पार्षद





कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नसीरना गांव निवासी कुर्था उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक सूर्य देव प्रसाद सिंह के भतीजा भाजपा नेता अशोक सिंह के आकस्मिक निधन पर औरंगाबाद के विधान पार्षद सदस्य दिलीप कुमार सिंह  ने गुरुवार को नासिरना गांव पहुंचकर मृतक भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात की! इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य धारण करने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने बताया कि अशोक सिंह भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में कार्य करते थे उनका निधन मानो पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मृतक अशोक सिंह एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के कार्यों का निर्बहन करते थे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता राकेश रंजन साहू सुजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, सुनील कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!