देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

किसान के बेटे ने सीबीएसई दशमी में 95 ℅अंक लाकर बना ब्रिलिएंट स्कूल मखदुमपुर टॉपर



मंगलवार की शाम सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में मखदुमपुर प्रखंड के ढाव ककड़िया गांव के किसान परिवार के बेटे पुरुषोत्तम कुमार ने 95% अंक लाकर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर  के टॉपर घोषित किए गए। बेटे के सफलता से पूरे परिवार खुशी से फुले नहीं समा रहे है। पिता प्रेम शर्मा ने बताया की पुरुषोत्तम शुरुआत से ही पढ़ने में काफी ठीक था। वर्ग 6 से ही ब्रिलिएंट स्कूल में पढ़ता था । छात्र में बताया उसकी मां रिंकू देवी घरेलू महिला है एवं उसके पिता साधारण किश्म  के किसान हैं ।उसने बताया कि आगे आइआइटी करना चाहता है । इस बाबत स्कूल के डायरेक्टर संतोष शर्मा ने बताया की स्कूल के सभी बच्चे उतीर्ण घोषित किए गए हैं वही पुरुषोत्तम ने 95% अंक लाकर स्कूल टॉपर घोषित हुआ है जिसे स्कूल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!