देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जहानाबाद की टीम करेगी दमदार प्रदर्शन


जहानाबाद
04 मई से शुरू हुए खेलों में भारोतोलन टीम पदक के लिए पेश करेगी दावेदारी।खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पांच जिलों में 04 मई से प्रारंभ हो चुका है। यह गौरव की बात है कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जहानाबाद जिला की 8 सदस्यीय भारोतोलन (Weightlifting) टीम भी भाग ले रही है और पदक के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करेगी।
खेल मंत्रालय , भारत सरकार एवं खेल विभाग ,बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महत्त्वपूर्ण खेल आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है, जिससे उनकी प्रतिभा को दिशा और पहचान मिल सके।