देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कार्यालय परिचारी प्रारंभिक परीक्षा (11.05.2025) बिहार कर्मचारी चयन आयोग – जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा पूर्ण तैयारी




जहानाबाद
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन वि० सं०-02/22 के अंतर्गत कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 11 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आयोग द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं, जिनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, जहानाबाद ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ ग्राम प्लेक्स भवन में ब्रीफिंग की गई। उक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता द्वारा परीक्षा के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष,स्वच्छ संचालन, विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता  हेतु सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए।



नियंत्रण कक्ष की स्थापना:
जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06114-223013 है।
जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। **अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय पर पहुँचें, ई-एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं* , तथा अनुशासन एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!