देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

काको में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका


(काको)जहानाबाद

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को काको में एनडीए द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे।

जनता ने भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है जैसे गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा ने गांव से होकर गुजरते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेना के सम्मान का संदेश दिया।

भाजपा काको मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा ने कहा, हम सभी भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान पर गर्व करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार और सेना की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह यात्रा सेना को सम्मान देने और आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु निकाली गई है।

इस मौके पर जदयू काको प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी और लोजपा (रामविलास) जहानाबाद के प्रधान महासचिव रामानुज पासवान ने भी अपनी-अपनी राय रखते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!