देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

काँग्रेस ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि, बैठक कर दिए गए आवश्यक निर्देश



जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी कि विस्तारित बैठक जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम के अध्यक्षता में एक निजी रेस्टहाउस में हुई। बैठक में सबसे पहले भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू क पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे । देश की आजादी में गांधी जी के साथ उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और देश के आजादी के बाद वे प्रथम प्रधानमंत्री बने। अपने सत्रह वर्षों के प्रधानमंत्रित्व काल में देश के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उधोग सहित सभी क्षेत्रों में काम किया। आजादी के बाद देश को खाने के लिए अनाज तक नही था । देश में बड़े बड़े कल कारखाने लगवाए, सिंचाई के लिए नहर का जाल बिछाया और आज देश दुनिया में एक समृद्ध देश है। बैठक में जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम ने अपने संबोधन में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसको और गतिशील बनाना है। कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बिहार कि महिलाओं को माई-बहिन योजना के तहत 2500 रु० देने कि गारंटी दी है। पार्टी ने कहा है कि महागठबंधन के सरकार बनने पर हर महीने के प्रथम सप्ताह में हर महिलाओं के खाता में पैसा डालेंगे इसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी किया गया है। जिसे जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड अध्यक्षों को सौंप दिया गया है।‌ इसे घर घर जाकर महिलाओं से मिलकर उनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता आम जनता से संपर्क कर कांग्रेस के नीतियों और राहुल गांधी जी का संदेश को पहुंचाएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से महागठबंधन के प्रति भारी समर्थन कि मांग करेंगे साथ ही बैठक में सभी प्रखंडों में पंचायत कमिटी बुथ स्तर तक बीएलए कि नियुक्ति करने का निर्णय लिया।
        बैठक में जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी, प्रो खलील अंसारी, वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल, कन्हाई शर्मा, कैसर आलम रिज़वी, वशिमुलहक रुस्तम, कामरान हुसैन, अयुब अंसारी, गौरीशंकर यादव, शिवशंकर सिंह, ध्रुव केशरी, आबिद मजीद इराकी, नागेन्द्र चंद्रवंशी, दुर्गेश पाण्डेय, मनीष कुमार, सुनील सिंह सलीम आलम, अनील कुमार एवं शम्स आजम, सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!