जहानाबाद स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता चंद्रभूषण सिंह जी ने किया।


जहानाबाद
प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कुमार पटेल जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जहानाबाद आने के बाद सर्वप्रथम प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय साधु शरण सिंह जी के गांव तिमालपुर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया मैं जिला प्रशासन से यह मांग करता हूं कि जिले के स्माहरणालय में उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का शीलापठ लगे ताकि स्माहरणालय में आने वाले तमाम लोग खासकर नई पीढ़ी उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को जान पाए जिन्होंने इस देश की जंग ए आजादी में अपना सर्वोच्च निछावर कर देश को आजाद कराया।
स्वर्गीय साधु शरण सिंह जी के गांव की सड़क का नाम साधु शरण सिंह पथ की मांग की जाती है।
कामरान हुसैन ने मांग कर किया कि जातीय जनगणना में गणना स्वतंत्रता सेनानियों का भी होना चाहिए जिन्होंने देश की जंगी आजादी में बढ़ चढ़कर भाग लिया और आज उनका परिवार किस हालत में है इसकी भी जानकारी केंद्र एवं राज्य सरकारों को जाति जनगणना के आधार पर हो जाएगी। स्वतंत्रता सेनानी परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाए।
श्रीमती कल्पना कुमारी ने मांग किया की स्वतंत्रता सेनानी की पोती एवं नातिन के विवाह के समय दी जाने वाली राशि 51 हजार से बढ़कर 2,51,000/- होनी चाहिए।
रणधीर भदोडीया ने मांग किया कि देश के सभी राज्यों में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को शिक्षा में प्राथमिकता एवं उनके इलाजों की व्यवस्था होनी चाहिए।
अधिवक्ता संजय कुमार सिंह जी ने मांग किया कि देश के दो करोड़ सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की देश के लिए भूमिका का है।