देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के लाल ने मध्यप्रदेश में अपनी प्रतिभा का झंडा बुलंद किया।


जहानाबाद
जहानाबाद सदर प्रखंड के डोहिया गांव के रहने वाले मनोरंजन कुमार ने मध्यप्रदेश में अपने प्रतिभा का झंडा बुलंद किया।  उनका चयन मध्य प्रदेश में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से बतौर मुख्य फूड एनालिस्ट हुआ है। इससे पहले मनोरंजन भारतीय सेना के प्रमुख रिसर्च विभाग डी आर डी ओ में कार्यरत थे, उसके बाद वे उत्तराखंड सरकार में बतौर सहायक फूड एनालिस्ट  कार्यरत  रहे।
दरअसल, एक साधारण परिवार से आने वाले मनोरंजन के पिता रामाधार शर्मा सी आई एस एफ में कार्यरत रहे एवं माता जी गृहिणी हैं। वैसे तो मनोरंजन की शिक्षा दीक्षा लगभग बिहार के बाहर ही हुई। लेकिन उनके चाचा स्व. सिनेश्वर शर्मा से उनका आत्मीय लगाव उन्हें उनके गांव डोहिया से जोड़े रखा। जब भी छुट्टी होती मनोरंजन हमेशा ही अपने गांव का रुख करते। जो की आज तक जारी है।आज भी जब  मौका मिलता है मनोरंजन डोहिया गांव पहुंच जाते और गईं के लोगों के साथ उनका लगाव अद्भुत है।। आज उनकी सफलता पूरे गांव के लोगों के लिए प्रेरणा बना है। पूरा गांव मनोरंजन की सफलता का जश्न मना रहा है। लोग मनोरंजन के सफलता की चर्चा करते फुले नहीं समा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!