गया जिला का नाम कैबिनेट के द्वारा गया जी करना आदरसूचक सम्मान देने की बात है – राजू वर्णवाल


गया जी
जदयू जिलाध्यक्ष महानगर गया राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार सहित कैबिनेट में बैठे तमाम मंत्री गणों को जदयू गया महानगर की ओर से हार्दिक अभिनंदन और वंदन करती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 20 वर्षो के इतिहास में पहली बार किसी शहर के नाम में बदलाव किया गया है. बिहार के गया जिले का नाम बदलकर गया जी किया गया है। बरनवाल ने बताया की गया की पवित्र धरती सनातन धर्म मानने वाले लोगों के लिए, यहां भगवान राम- लक्ष्मण, मां सीता आई है, भगवान कृष्ण भगवान विष्णु भगवान ब्रह्मा जी,भगवान बुद्ध सभी देवतुल्य गया जी की धरती पर आए हैं और यहां बिथों-शरीफ का मजार पीर मंसूर बाबा का मजार भी है। ऐसे में गया जी को इस देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में सभी धर्म के लोग जानते हैं तो ऐसे में गया जिला का नाम कैबिनेट के द्वारा गया जी करना आदरसूचक सम्मान देने की बात है गया में स्वच्छंद विचरण करने वाले लोगों के लिए स्वाभिमान की बात है कि गया जिला को गया जी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाएगा। बरनवाल ने कहा कि गयाजी एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे लोग “गयाजी” के नाम से भी जानते हैं।यह प्रस्ताव राज्य और केंद्र सरकार को भेजा गया था। आज गया वासियों के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसलिए अब गया को गया जी कहकर संबोधित किया जाएगा।
सभी गयाजी वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई।

