गायत्री परिवार के द्वारा बड़की मुरारी गांव में लगातार 207 वें सप्ताह किया गया वृक्षारोपण, भव्य जागरण रथ का भी किया गया स्वागत


जहानाबाद
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा काको प्रखंड के बड़की मुरारी गांव में लगातार 207 वां सप्ताह वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस मौके पर गायत्री परिवार के दर्जनों परिजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे मौजूद लोगों ने मौजूद लोगों ने कहा कि आज पूरा विश्व दूषित होते वायु के प्रकोप को ग्लोबल वार्मिंग के रूप में झेल रहा है। पर्यावरण को बचाने की मुहिम तेज हो गई है। आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में शांतिकुंज हरिद्वार से अखंड ज्योति के प्रारंभ शताब्दी वर्ष और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर भ्रमण पर निकले माता गायत्री के दिव्य जागरण रथ का लोगों ने स्वागत अभिनन्दन और वंदन किया। जबकि आगामी कार्यक्रम को लेकर साथ में प्रस्थान भी किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, बचन देव कुमार,हरिजी शंकर कुमार, श्याम नारायण कुमार, प्रवीण शर्मा, भारती जी, शिशुपाल सिंह,संतोष शर्मा अवधेश प्रसाद केशरी, रामनारायण जी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।