देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
फैजा शाहीन ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा में 95.6% मार्क्स लाकर घोसी की बनी टॉपर


फैजा शाहीन ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा में 95.6% मार्क्स लाकर घोसी की बनी टॉपर,बताते चले कि घोसी स्थित आर.सी.पी.एस विद्यालय की छात्रा रही फ़ैजा शाहीन ने सी.बी.एस.ई के दसवीं बोर्ड के वार्षिक परीक्षा में 95.6% अंक लाकर न केवल अपने विद्यालय की टॉपर बनी बल्कि पूरे घोसी की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया । फैजा शाहीन की इस सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है । इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक शैलेन्द्र कुमार ने उनके घर जाकर मिठाइयां खिलाई । उनके शानदार सफलता पर विद्यालय के निदेशक आर.के सक्सेना ने फोन पर बात कर उन्हें बधाइयां दी । फैजा शाहीन के अलावा अन्य सभी छात्रों का भी रिजल्ट काफी शानदार रहा है इससे पूरा विद्यालय प्रबंधन काफी उत्साहित दिखे ।
