देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एस एन  कॉलेज कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने  ब्रजेश कुमार  एवं धर्मेंद्र बने सचिव


जहानाबाद
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एसएन सिन्हा कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी इकाई संघ का चुनाव आज दिनांक: 19.05.25 को महासंघ के कार्यकारिणी की सदस्य नीलम कुमारी एवं वरीय सदस्य मो. अनवर हुसैन के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजीव नयन संरक्षक, ब्रजेश कुमार अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार सचिव एवं शशिकांत कुमार निराला कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। विकास कुमार उपाध्यक्ष एवं दीपक कुमार सह-सचिव के पद पर निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने सभी कर्मचारी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार रजक, वित्तेक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा, डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. बबलू कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसी संगठन के संघर्षों के बूते कर्मचारियों ने अनेक लड़ाइयां जीती हैं।

मगध प्रक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री विनेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार भास्कर, जिला मंत्री रामजीवन पासवान ने सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चट्टानी एकता ही हमारी पहचान है, हम कर्मचारियों एवं छात्रहित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!