देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एफ.एम.डी. राउंड-V टीकाकरण अभियान का शुभारंभ


जहानाबाद
जहानाबाद जिला अंतर्गत श्री कृष्ण गौशाला प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी  अनिता कुमारी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका (Foot & Mouth Disease) रोग से बचाव हेतु नि:शुल्क टीकाकरण अभियान – एफ.एम.डी. राउंड-V का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार द्वारा गौशाला के जीर्णोद्धार हेतु अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया गया। केंद्र प्रायोजित इस टीकाकरण अभियान की अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है, जिसके तहत गौ जाति एवं भैंस जाति के पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण घर-घर जाकर किया जाएगा।





इस अवसर पर पशुपालकों को उक्त जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री भोला प्रसाद, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. रानी कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, निजी वैक्सीनेटर एवं गौशाला के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!