देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के तीन बच्चों ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता पदक…



जहानाबाद : शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल को लेकर रुचि उत्पन्न करना और उसे सफल बनाने के लिए लगातार कार्य करना ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की पहचान है,स्कूल की व्यवस्था और छात्रों के मेहनत के फल स्वरुप की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के तीन बच्चों ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने का काम किया है । ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के आस्था कश्यप, गौरव कुमार वर्मा और आर्यन कुमार गुप्ता ने कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर अपना,अपने स्कूल एवं माता-पिता सहित गांव का नाम रोशन करने का काम किया है । आपको बताते चलें कि झारखंड की राज्यधानी रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संतोष शर्मा ने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में लगातार शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है । आज मुझे इस बात की खुशी है कि राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी हमारे तीन बच्चों ने पदक जीत कर अपना एवं हमारे स्कूल का नाम रोशन किया है । इस मौके पर ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अपने तीनों बच्चों को शुभकामना देते हुए सभी बच्चों को यह संदेश देने का काम किया कि आप लोग भी जिस क्षेत्र में रुचि है उस क्षेत्र को चुने और सफलता को हासिल करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!