देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा जहानाबाद ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकाने नष्ट होने पर मनाया जश्न


जहानाबाद
भारतीय जनता युवा मोर्चा जहानाबाद जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में पहलगाम हमले के प्रतिशोध में भारतीय सेना द्वारा कल रात्रि पाकिस्तान के 9 ठिकानो पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए हमले के उत्सव में अरवल मोड़ पर तिरंगा झंडा के साथ भारत माता की जय, भारतीय सेनानी जिंदाबाद के नारों के साथ जश्न मनाया गया। हनुमान जी के श्री चरणों में सिंदूर अर्पित कर भारतीय सेना की मजबूती का प्रार्थना किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि   पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में यात्रियों पर हमला कर भारतीय अस्मिता पर चोट पहुँचाया था उसके प्रतिशोध में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारत वर्ष का मानवर्धन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के सामरिक शक्ति को जो भी विदेशी ताकत कमजोर समझ कर चोट पहुँचाने का कोशिश कर रहा है, उसके लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत कारवाई एक नमूना है, जो भी आतंकी ताकत भारत वर्ष के खिलाफ खड़ा होगा उसे भारतीय सेना नष्ट कर ही साँस लेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष जेपी केसरी, मंत्री मनोज पासवान, महेंद्र कुमार, शुभम राज,भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल पाण्डेय, मंत्री गौरव कुमार, रौशन कुमार दीपक गुप्ता, रौशन शर्मा, मनीष केसरी, विकास रौशन, दीपक चंद्रवंशी, रिजू साव, रंजीत सिंह कुलदीप कुमार, रविकांत कुमार, राहुल कुमार, कुणाल शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!