देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

युवा पत्रकार ने अपनी माता जी के पुण्य तिथि पर रोटी बैंक के माध्यम से स्टेशन के पास असहाय, ग़रीब लोगों को खिलाई भोजन।



जहानाबाद –जिले में रोटी बैंक एक संस्था के द्वारा रेलवे स्टेशन के पास रह रहे गरीब, असहाय लोगों के बीच हमेशा भोजन की व्यवस्था की जाती रही है।जिस किसी के यहां,चाहे शादी हो, पुण्यतिथि हो, बर्थडे हो सभी अवसरों पर रोटी बैंक के द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाती है।
इसी कड़ी में आज जिले के युवा पत्रकार अतुल जोशी के  द्वारा अपने माता जी पुण्य तिथि पर जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास रह रहे असहाय,गरीब, बेसहारा लोगों के बीच भोजन का वितरण किया ।इस मौके पर अतुल जोशी ने बताया कि धन्य है रोटी बैंक के सदस्य जो एक नेक काम करने का बीड़ा उठाया, और बड़ी ही कुशलता के साथ असहाय एवं गरीब को भोजन कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चूंकि मैं भी चाहता था कि मुझे भी इस तरह का कार्य करने का मौका मिले।आज मैं अपने माता जी के पुण्य तिथि पर वेसहारा एवं गरीबों को भोजन कराने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!