दुनियाबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस समारोह – 21 अप्रैल 2025


जहानाबाद
21 अप्रैल 2025 को एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में संस्थान नवाचार परिषद  के तत्वावधान में “विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस” बड़े उत्साह और नवाचार की भावना के साथ मनाया गया। यह दिन छात्रों के लिए रचनात्मक विचारों को मंच प्रदान करने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंच का संचालन बीसीए प्रथम वर्ष की छात्राएँ प्रतीमा और अंबिका ने आत्मविश्वास और सजीवता के साथ किया। इसके संचालनकर्ता द्वारा का संक्षिप्त परिचय दिया गया।
डॉ. सुनील कुमार, मीडिया समन्वयक, ने सभी आमंत्रित अतिथियों और छात्रों का औपचारिक स्वागत किया। इसके तुरंत बाद,  संयोजक डॉ. शशिधर गुप्ता ने  द्वारा प्रस्तुत नवाचार सीढ़ी  की विस्तृत जानकारी दी, जो विचार से स्टार्टअप तक की यात्रा को चरणबद्ध तरीके से दर्शाता है। इसके बाद नवाचार सीढ़ी के आधिकारिक बैनर का उद्घाटन किया गया। डॉ. शशिधर गुप्ता, संयोजक ने कहा, “नवाचार सीढ़ी मॉडल छात्रों के लिए दिशा और मंच दोनों प्रदान करता है। यह कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मक क्षमता को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरक पहल है।” 

दूसरे सत्र की शुरुआत डॉ. बबलू कुमार, इंटर्नशिप समन्वयक, के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने नवाचार की समझ और उसके विस्तार पर रोशनी डाली।


तीसरे सत्र में ‘पिच योर आइडिया’ प्रतियोगिता, आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अपने नवीन विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रतिभागी को 5 मिनट की प्रस्तुति और 3 मिनट की चर्चा के लिए समय दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, श्री ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. बी. के. जयसवाल, श्री इंतेखाब आलम एवं श्री पंकज कुमार शामिल थे।
आख़िरी चरण में प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा, उपाध्यक्ष, IIC ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “आज के युवा देश की नवाचार शक्ति हैं। यह मंच उन्हें अपने विचारों को दिशा देने में सहायक होगा।“ डॉ. झा ने सभी को मिलकर छात्रों को नवाचार की दिशा में निरंतर प्रेरित करने का आग्रह किया। वहीं IIC के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार रजक ने इस आयोजन को छात्रों की प्रतिभा और नवाचार में रूचि को बल देने वाला बताया और कहा कि “इस तरह के आयोजन संस्थान को नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे” और आगे भी IIC के माध्यम से संस्थान में नए नए आयोजनों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।“

सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और शीर्ष तीन प्रतिभागियों को बेस्ट आइडिया पिचर सम्मान से सम्मानित किया गया।

विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:
1. प्रथम स्थान: अंजली कुमारी और  मोनू कुमार
2. द्वितीय स्थान: खुशी रानी
3. तृतीय स्थान: प्रेम
श्री पंकज कुमार ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्वाद प्रेषित किया।

इस आयोजन  में डॉ. अख्तर रोमनी, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ज्योतिर्माया, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मिन, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सिया सरन, शिवम् कुमार, अबू ताल्हा, मानसी कुमारी, ब्रजेश कुमार, नीलम कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, विकास कुमार, गौरव कुमार, सुनील कुमार, मो. शमीम आदि सहित बीसीए के छात्र- छात्राएं उपस्तिथ रहे।

यह दिन रचनात्मकता, विचारशीलता और नवाचार की दृष्टि से अत्यंत प्रेरक एवं सफल रहा।
जारीकर्ता:
संस्थान नवाचार परिषद
एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!