श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में फ्रूट डे का हुआ आयोजन इस तरह के आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई, पढ़ाई न लगकर खेल लगता है : प्राचार्य


गया। शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में फ्रूट डे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा प्री नर्सरी, नर्सरी, जूनियर केजी, सीनियर केजी के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे विभिन्न तरह के फलों की वेशभूषा में नजर आए। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को फलों के खाने के फायदे की जानकारी दी। बच्चे भी फल के वेशभूषा में नृत्य एवं कैटवॉक किया। विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए सभी तरह के फल की व्यवस्था किया गया था। वहां पर रखे गए फलों को बच्चों काटकर शलाद के रुप मे अपने-अपने शिक्षकों को दिया साथ ही अपने साथियों के साथ बैठकर फलों का लुफ्त उठाया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिन्हा ने कहा कि हमारे विद्यालय में समय समय एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी प्रोग्राम के तहत फ्रूट्स डे, कलर डे, वेजिटेबल डे आदि का आयोजन होता है। इस तरह के एक्टिविटी से बच्चों को खेल-खेल में फल, सब्जियां, रंगो आदि की जानकारी सहजता पूर्ण तरीके से दिया जाता है। बच्चों का मन कोमल होता है और खेल-खेल में सिखाए गए पाठ को वह जल्दी सीखते हैं। आज के कार्यक्रम में बच्चों ने खुद से फलों को प्लेटों में सजाकर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अपने-अपने कक्षा के सभी बच्चों को भी दिया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई, पढ़ाई न लगकर खेल लगता है।
आज का आयोजन प्राचार्य पूनम सिन्हा के दिशा निर्देशन एवं उप प्राचार्य रूपा गुप्ता के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

