राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर मॉक ड्रिल का आयोजन

जहानाबाद
जहानाबाद में अग्निशमन कर्मियों द्वारा सेवा संबंधित अभ्यास (सर्विस ड्रिल) किया गया। इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रीमती प्रभा कुमारी, प्रशिक्षु जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेया शर्मा, ज्योति, तथा अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत, पूर्वाह्न 11:00 बजे V2 मॉल, जहानाबाद एवं लज़ीज़ फैमिली रेस्टोरेंट, जहानाबाद में मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम लोगों को बिजली से उत्पन्न होने वाली आग से बचाव, मानक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, तथा सुरक्षित विद्युत वायरिंग के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाने की लाइव डेमो भी दी गई।
इससे पूर्व,14 अप्रैल 2025 को अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया तथा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर फायर ऑडिट किया गया।
15 अप्रैल 2025 को दूसरे दिन अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
16 अप्रैल 2025 को तीसरे दिन अग्निशमन कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर FIT INDIA MOVEMENT के तहत 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी 20 अप्रैल 2025 तक विभिन्न जन-जागरूकता एवं अभ्यासात्मक गतिविधियाँ संचालित की जाती रहेंगी।