राजद की सांगठनिक चुनाव को लेकर समीक्षात्मक,बैठक आयोजित, 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

जहानाबाद.
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सांगठनिक मजबूती पर फोकस करते हुए शनिवार को सदस्यता समिक्षात्मक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक चुनाव प्रवेक्षिका अनिता देवी (पूर्व मंत्री) की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अनिता सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और महंगाई ने आम जनता का जीवन मुश्किल बना दिया है। लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं और तेजस्वी यादव में बिहार का भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए यह बैठक की गई है ताकि आगामी चुनाव में राजद एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरे।
सदस्यता अभियान पर जोर
राजद की सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पूर्व विधायक समता देवी ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव को लेकर बनाए गए नए सदस्यों की समिक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी सदस्यता अभियान को लेकर पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
नीतीश सरकार पर तीखा हमला
समता देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा,
“बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हत्या, अपहरण, डकैती आम बात हो गई है। बेरोजगारी चरम पर है। जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाला समय राजद का है।”
इन नेताओं की रही उपस्थिति
समिक्षा बैठक में स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, परमहंस राय, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव, अरविंद चंद्रवंशी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजद ने स्पष्ट किया है कि पार्टी बूथ से लेकर विधान सभा तक हर स्तर पर संगठन को मजबूत कर, 2025 के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
