देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
पटना के तिरुवनंतपुरम सिटी में पहलगांव हमले के विरोध में कैंडल मार्च।


तिरुवनंतपुरम सिटी, दानापुर में आज शाम के 7.30 बजे भारी आक्रोश के साथ पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कैंडल मार्च निकला गया जिसमें बड़ी संख्या में सोसायटी के परिवार शामिल हुए।मार्च सोसायटी परिसर से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंची जहां आसपास खड़े लोगों ने भी समर्थन में पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाज़ी की। मार्च की समाप्ति के बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।मार्च के आयोजन में प्रमुख रूप से श्री बी के चौधरी, महेंद्र शर्मा,डी एन शर्मा,सतीश पटेल, बाई के सिंह, दास बाबू, पी एन यादव, अनुपम कुमार, राज कुमार सिन्हा,राजीव शंकर,सुजीत सिन्हा,संदीप सिन्हा, एच के राय नरेंद्र सिंह , कुमार सत्यम,संजय सिन्हा, श्रीपति नारायण सिंहा आदि का योगदान रहा।
