पहलगाम में आतंकी हमले की जघन्य घटना के खिलाफ जहानाबाद में इंडिया गठबंधन के बैनर से कैंडल मार्च निकाला गया।

जहानाबाद
यह कैंडल मार्च जहानाबाद अस्पताल मोड़ से निकलकर अरवल मोड पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कैंडल मार्च में शामिल थे घोसी,जहानाबाद तथा मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों विधायक क्रमशः रामबली सिंह यादव ,सुदय यादव एवं सतीश दास के अलावा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह माले नेताओं में बसी अहमद शौकीन यादव उदय कुमार, राजद के नेताओं में प्रधान महासचिवपरमहंस राय , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती आभा रानी ,विनोद यादव ,रमेश यादव, उमेश कुमार यादवेंदु ,सीपी आई एम जिला सचिव जगदीश प्रसाद, दिनेश प्रसाद ,राम राम प्रसाद पासवान, शत्रुघ्न प्रसाद ,रामानंद सागर ,दिनेश कुमार अधिवक्ता ।सी पी आई के जिला सचिव सुरेश प्रसाद, गिरजानंद सिंह अधिवक्ता, रणधीर पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में गठबंधन के कार्य करता मौजूद थे
अरवल मोड़ पर पहुंचने के बाद सबसे पहले फूलगाम में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद नेताओं ने यह संकल्प के साथ कहा इस कठिन समय में विभाजनकारी राजनीति को एक जुट होकर नाकाम करेंगे।
22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए ,गठबंधन इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता है तथा मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और उनके परिजनों के प्रति एकजुटता प्रकट करता है।
यह घटना एक बार फिर साबित कर दिया है कि कश्मीर में हालात सामान्य होने के सरकार के दावे खोखले हैं ।आम नागरिकों ,प्रवासी मजदूर और अब पर्यटकों पर हो रहे हमले इस बात की गवाही देता है कि शांति और सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है ।भारी सैन्य उपस्थिति ,लोकतांत्रिक आवाजों को दमन के बावजूद मोदी सरकार कश्मीर में आतंकी घटनाओं को रोकने में विफल रही है
दुख की बात है कि इस त्रासदी की आड़ में भाजपा युद्धोंमादऔर सांप्रदायिक नफरत फैलाने में एकजुट है ।
भाजपा के शासन में एक के बाद एक लगभग एक दर्जन आतंकी हमले हो चुके हैं ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह को गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
