पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन

जहानाबाद
विगत दिनों पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने एवं आतंकियों का समूल नाश करने की मांग को लेकर आक्रोशित विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने गुरुवार को एस एस कॉलेज , एस एन कॉलेज एवं पांडुई गाँव में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए एस एस कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ दीपक कुमार एवं अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष डॉ प्रो विनोद कुमार राय ने कहा कि धर्म के आधार पर किया गया यह हमला केवल नागरिकों की हत्या मात्र नहीं है, यह हिंदू समुदाय को डराने की कोशिश है। वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के उत्थान को जिहादी मानसिकता के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। आज पूरा देश आक्रोशित है। इस जघन्य नरसंहार में शामिल आतंकियों का समूल नाश होना चाहिए। साथ ही मुसलमान समाज को चाहिए कि वह ऐसे आतंकियों का धार्मिक एवं सामाजिक बहिष्कार करें। कॉलेज अध्यक्ष अंगद जी एवं सोनू कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश की एकता, अखंडता को खंडित करने वाले तत्वों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रही है।
कॉलेज उपाध्यक्ष अमित कुमार, रोहित कुमार ने कहा कि इस प्रकार का हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति शासन के दौरान हमले में बिल्कुल कमी आई थी। किंतु न्यायपालिका के दबाव में चुनाव कराकर पुनः एक बार आतंकियों को पनपने का अवसर दे दिया गया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक गोपाल शर्मा , जिला सह संयोजक सुरजीत कुमार , प्रदेश कार्यकारिणी विष्णु शंकर , नगर मंत्री शशांक शेखर , नगर सहमंत्री मानस वत्स , दिवाकर , अनस , ऋतिक , रोशन, रोहित, वंदन , काजल ,सोनी, आभा, रोशनी, जूली सहित कई ग्रामीण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।