देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
ओमकारा ईट भट्टे पर असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज करने का आरोप

*ओकरी थाने में भट्ठा मालिक ने किया लिखित शिकायत*
ओकरी थाना क्षेत्र के सूरदासपुर गांव में स्थित ओमकारा ईट भट्टे पर बीते रात असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट गाली गलौज एवं धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है भट्ठा मलिक ने बताया कि बीते रात हम एक कार्यक्रम में गए हुए थे हमें सूचना मिली थी ईंट भट्ठा पर गांव के ही दो-तीन लोग नशे की हालत में पहुंचे एवं हमारे मजदूर के साथ मारपीट गाली गलौज कर यहां से चले जाने की बात करने लगे इसके कारण मजदूरों में भय व्याप्त है। वही दूसरे पक्ष के जिस व्यक्ति पर आरोप है उसका कहना है कि हम अपने पैसे की मांग करने भट्टे पर गए थे उसी में थोड़ी नोक झोक हो गई है अब मामले की सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा।।।
