देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

क्रीडा भारती  ने हनुमान जन्मोत्सव दिवस को क्रीडा भारती के स्थापना दिवस के रूप में मनाया


जहानाबाद
क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार “बबलू” के अध्यक्षता में हनुमान जन्मोत्सव सह “क्रीड़ा भारती” का स्थापना दिवस जहानाबाद के पंडुई खेल मैदान में मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव सह क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस पर एक दौड़ हनुमान जी के नाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल गीत एवं हनुमान जी, एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प एवं अंग वस्त्र से किया गया। उक्त मौके पर एक दौड़ हनुमान जी के नाम प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक एवं बालिका, ओपन बालक एवं बालिका का दौड़ प्रतियोगिता 800 मीटर एवं 1600 मीटर का कराया गया।
    उक्त मौके पर क्रीड़ा भारती जहानाबाद के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार “बबलू” ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र का होता है। साथ ही उन्होंने क्रीड़ा भारती के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। मौके पर उपस्थित प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक गनौरी यादव एवं पी टी शिक्षक संजय कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
   इस प्रतियोगिता में अंडर 15 बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और शोभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही ओपन बालिका वर्ग में मेंहदी कुमारी प्रथम, श्रृष्टि कुमारी द्वितीय और मुस्कान कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 बालक वर्ग में गौरव कुमार ने प्रथम, पीयूष कुमार ने द्वितीय और धीरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं ओपन बालक वर्ग में धर्मेंद्र कुमार ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय और विवेक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागी को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
      उक्त मौके पर क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष जयराम शर्मा जी, रणजीत सिंह राजपूत जी,प्रकाश कुमार, अंकुर कुमार, अविनाश कुमार, प्रभात रंजन, रूपेश कुमार, मनीष , नीतीश, राज, कौशल कुमार सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!