कई विभागों का हुआ समीक्षात्मक बैठक

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में, समाहरणालय सभा कक्ष में सभी अंचल अधिकारियों के, साथ राजस्व, आपदा प्रबंधन, अतिक्रमण, भू अर्जन, नीलाम पत्रवाद, परिमार्जन, लोक सेवाओं के अधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की गई।
सर्वप्रथम आज की इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा की गई। राजस्व विभाग, जहानाबाद द्वारा मार्च 2025 तक की अवधि में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की गई हैं। इनमें आधार सीडिंग, अभियान बसेरा-2, ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, राजस्व वसूली इत्यादि कार्यों की प्रगति महत्वपूर्ण है।
जिले में कुल 2,94,700 सर्वेक्षणों में से 2,75,454 सफलतापूर्वक पूर्ण हुए, जो कि 93.47% की प्रगति को दर्शाता है।
इन मामलों में प्रशासनिक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु प्रयास जारी हैं। सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि सभी लंबित वादों की अद्यतन स्थिति जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराए और समयावधि के भूत प्रतिशपथ दायर करना सुनिश्चित करें।
अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा बताया गया कि राजस्व प्रशासन के सभी आयामों – भूमि सुधार, डिजिटलकरण, पारदर्शी आवंटन प्रणाली, और राजस्व संग्रहण में जहानाबाद जिला बिहार राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल है।
