जन सुराज के बिहार बदलाव रैली होगी ऐतिहासिक :- कृष्ण मोहन

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) बिहार में बदलाव को लेकर जन सुराज पार्टी पूरी तरह से तत्पर है तथा आने वाले दिनों में बिहार के बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में जनसुराज पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभैगी उक्त बातें रविवार को प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर मेला में जन सुराज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज के किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार सिंह व जन सुराज के जिला संगठन महासचिव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही साथ ही उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की पहुंचने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि आज वर्तमान समय में एक तरफ जहां किसानों के समक्ष बदहाली है तो आए दिन राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस मौके पर जनसुराग पार्टी के झखुरी यादव, बड़े यादव, पंकज कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।
