जिला कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का माननीय निरीक्षी न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण

जहानाबाद
माननीय निरीक्षी न्यायाधीश डॉ. अंशुमान द्वारा जिला जहानाबाद स्थित जिला कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया।
जिला कारा के निरीक्षण के क्रम में माननीय न्यायाधीश द्वारा बंदियों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य प्रबंधन की समीक्षा की गई। पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान विधि विरुद्ध बालकों को स्नेहपूर्वक प्रेरित किया गया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध गतिविधियों से दूर रहें।
पर्यवेक्षण गृह निरीक्षण के क्रम में आवासित बच्चों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें शिक्षा से जुड़कर अपराधमुक्त एवं उज्जवल भविष्य की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की गई, जिसे माननीय न्यायाधीश ने सराहा।
माननीय न्यायाधीश द्वारा रसोईघर एवं डाइनिंग कक्ष का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के पश्चात प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं पर्यवेक्षण गृह अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे बच्चों के संरक्षक के रूप में कार्य करते हुए पुनर्वासन हेतु आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश, JJB, सचिव, DLSA, बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
