देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के वतिस भारी के पास दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर राख



जहानाबाद
जहानाबाद शहर के कोट स्टेशन के समीप बतिस भारी के पास  में अचानक एक साथ एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई. देखते ही देखते सभी दुकानें जलकर राख हो गईं.
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाका बतीस भंवरिया के पास उस समय अफरा तफरी का महौल हो गया, जब तकरीबन दर्जन भर दुकान में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते करीब दर्जन भर दुकानें जलकर बुरी तरह से राख हो गईं। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके सामने किसी की एक नही चली।घटना की सूचना दमकल की टीम को दी गई। दमकल विभाग के कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया सका। जिसके बाद मसौढ़ी और अन्य आसपास के जगहों से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई तब जाकर किसी तरह आग पर नियंत्रण किया गयाप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी तो लोगों को नही है, लेकिन पछुआ हवा चलने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया गया। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि कोई भी लोग नजदीक जाने का हिम्मत नहीं कर पाए। आग पर काबू पाया जाता तब तक आग अपना काम तमाम कर चुका था। कुछ दुकानदार ने बताया कि आगलगी की घटना गैस ब्लास्ट होने से हुई है। साथ ही दुकान में आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो व्यक्ति भी बुरी तरह से आग की लपटों के कारण झुलस गए। जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास दमकल विभाग के कर्मियों के साथ-साथ  स्थानीय लोगो ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!