एपीडब्ल्यूडी जिला कार्यकारिणी का गठन एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जहानाबाद
एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज़ (APwD) की ओर से जहानाबाद के बुनियाद केंद्र में एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी गठन एवं दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर दिव्यांग समुदाय को उनके संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सुगंध नारायण प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी सह पटना जिला अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अगस्त कुमार, प्रदेश प्रोग्राम मैनेजर यशु पाल और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू कुमारी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर जहानाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसकी घोषणा निम्नलिखित रूप से की गई:
• अध्यक्ष: नवीन कुमार चंद्रवंशी
• उपाध्यक्ष: श्रीकांत यादव
• सचिव: विजय कुमार
• संयुक्त सचिव: बृजेश कुमार
• मीडिया प्रभारी: राजेश कुमार
• जिला सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी: जितेंद्र कुमार
• महिला प्रकोष्ठ प्रभारी: अनीता यादव
• दिव्यांग खेलकूद प्रभारी: नागमणि कुमार
• आरटीआई प्रभारी: सुजीत कुमार चंद्रवंशी
• रोजगार नियोजन प्रभारी: धर्मेंद्र कुमार
• कानूनी सलाहकार: निराला कुमार
• चिकित्सा प्रभारी: रूपा कुमारी
• डीपीओ प्रभारी: अनिल कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार यादव ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’ और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद के निर्देशानुसार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें मुख्यधारा में लाने की दिशा में ठोस प्रयास हो सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विकलांगता से जुड़े कानून, सरकारी योजनाएं, रोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ संगठन से जुड़कर सामूहिक आवाज़ उठाने की अपील की गई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
⸻