देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

धार्मिक अनुष्ठान से होता है कल्याण, सुंदरकांड का पाठ से सभी का सुंदर ही सुंदर होता है


जहानाबाद
सदर प्रखंड के अमैन गांव में रामायण के सुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया। एक दर्जन से अधिक की संख्या में विभिन्न गांव के रहे श्रद्धालु नया वस्त्र धारण कर विधिवत रामायण के सुंदर कांड के पाठ का वाचन किया । आचार्य कृष्ण जी के  विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ कर सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें यजमान की भूमिका में पूर्व मुखिया नरेश प्रसाद सिंह रहे। सुंदरकांड के पाठ के शुभारंभ एवं समापन पर भगवान की आरती एवं भजन भी हुआ। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड के पाठ का वाचन करने के लिए घोसी से पधारे रंगनाथ शर्मा, रामनरेश शर्मा, मुकेश नंदन राधे राधे ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से जीवन में सुंदर ही सुंदर होता है। इस कलयुग में धार्मिक अनुष्ठान हि सहारा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!