डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर महादलित टोला सैदाबाद (काको) में विशेष विकास शिविर का आयोजन

जहानाबाद
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल महादलित टोला, सैदाबाद (काको) में “सरकार आपके द्वार” विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला पदाधिकारी ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर हमारे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के शिल्पकार थे, और उन्हीं की देन है कि आज समाज के वंचित वर्गों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह ने भी अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश की एकजुटता और समरसता में डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों और संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने बताया कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य है – समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे –
श्री ब्रजेश कुमार (जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता),श्री विनय कुमार सिंह (अपर समाहर्ता, विभागीय जांच),श्री राकेश कुमार (अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी),श्री धनंजय त्रिपाठी (जिला पंचायत राज पदाधिकारी),श्री रोहित मिश्रा (निदेशक, डीआरडीए),श्री सूर्दशन कुमार (निदेशक, एनईपी),श्रीमती पूनम कुमारी (सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग),श्रीमती रंजना कुमारी (जिला कल्याण पदाधिकारी),श्रीमती रचना (जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस) ,सुश्री नेहा कुमारी(वरीय उप समाहर्ता), सुश्री होमा इरफान (वरीय उप समाहर्ता)
प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको
तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, स्वच्छता आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और शिविर को सफल बनाया।