डॉ.भीमराब अंबेडकर जयंती पर कुर्था में निकलेगी शोभा यात्रा

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवारा के उपलक्ष्य में बहुजन समाज पार्टी कुर्था विधानसभा इकाई के तत्वावधान में दिनांक 20 अप्रैल 2025 को भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि बसपा नेशनल कोऑर्डिनेटर सह राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम करेंगे। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, प्रदेश प्रभारी अनिल पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो सहित प्रदेश के अनेक नेता शामिल होंगे।इस आयोजन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कुर्था डाकबंगला मे किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष मनोज यादव जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव, जिला महासचिव अखिलेश राम, जिला प्रभारी अशोक राम, बब्लू कुमार, विधानसभा प्रभारी आर्यन राज, दिलीप कुमार, मुस्तकीम अंसारी, आशिक हुसैन, मुन्ना दास एवं प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्रोत बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए और जिम्मेदारियाँ साझा कीं।बहुजन समाज पार्टी सभी समर्थकों, सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों एवं आम जनता से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
