देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में मनाया गया परशुराम प्राकट्योत्सव




जहानाबाद। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में घोसी प्रखण्ड के गोडसर ग्राम में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन द्वीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार तथा शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में समिति के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य
प्रो डॉ अखिलेश पांडेय ने भगवान परशुराम एवं उनके कृत्य के बारे में बताया। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विनायक पाठक ने विप्र समाज को
सनातन धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ
सनातन हिंदुत्व के प्रसार के लिए आग्रह किया। वहीं संगठन के संयोजक मुचकुन्द तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि धरती के प्रथम राम भगवान परशुराम ने लोक कल्याण एवं न्याय के धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने धर्म की स्थापना की विधर्मियों को नाश किया। त्रेताकाल में भगवान राम को अपना धनुष दिया और द्वापर में भगवान कृष्ण को चक्र दिया। अष्ट चिरंजीवी में से एक भगवान परशुराम शिव के अनन्य भक्त थे आज भी इस धरा धाम पर वे तपस्या में लीन हैं।
विप्र समाज को सनातन धर्म को संरक्षित रखने के लिए हमेशा आगे रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में कौशलेंद्र पांडेय, सतीश तिवारी, राधाकृष्ण उपाध्याय, शैलेन्द्र उपाध्याय, राजकुमार, तमन उपाध्याय, बिरजू तिवारी, रमाकांत तिवारी, अखिलेश पांडेय, रवि रंजन पांडेय, रामाधार उपाध्याय, नंदन मिश्र, शम्भु मिश्र, कृष्ण उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में विप्र परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!