अरिस्टो के एमडी भोला बाबू द्वारा गोड़सर में सामुदायिक भवन का हुआ उद्घाटन

*सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी को किया गया सम्मानित*
अरिस्टो के एमडी भोला बाबू का जलवा जहानाबाद में जगह-जगह देखने को मिल रहा जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम भोला बाबू के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है बहुत ही अच्छी बात है और यही देखने को मिला घोसी के गोड़सर में जहां सामुदायिक भवन का अरिस्टो के एमडी भोला बाबू द्वारा उद्घाटन किया गया।। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भोला बाबू एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया इस अवसर पर जदयू नेता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी अबरार अहमद जितेश कुमार जिला पार्षद संगीता कुमारी सहित आए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में भोला बाबू को देखने सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और भोला बाबू जिंदाबाद के नारे लगाए गए माहौल काफी खुशनुमा एवं हर्षोल्लास का था इस अवसर पर छोटे बालक द्वारा भोला बाबू के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई जिससे माहौल मंत्र मुक्त हो गया छोटे बालक गायक को भोला बाबू के द्वारा एक कमल 5100 का पुरस्कार भी दिया गया।। इस मौके पर अरिस्टो के एमडी भोला बाबू ने कहा कि हमारी प्राथमिकता विकास है जहां पर जो जरूरत है हमारी कोशिश होती है की उन जरूरतो को पूरी की जाए और हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा भोला बाबू की मदद से गोड़सर में सामुदायिक भवन बनने से लोगों में काफी खुशी और उत्साह देखा गया।।।


