देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
14 अप्रैल को स्वाद देसी होटल में डॉ हैनिमैन की जयंती एवं मुफ्त चिकित्सा शिविर

जहानाबाद के स्वाद देसी होटल में 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक होम्योपैथी के जनक महात्मा हैनिमैन की 270 वी जयंती समारोह एवं मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है जिसके लिए स्वाद देसी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए डॉक्टर अमरेंद्र कुमार डॉक्टर मणि भूषण शर्मा डॉ नरेंद्र शर्मा ने जहानाबाद वासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचे एवं लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम में बिहार के जाने-माने होम्योपैथिक डॉक्टरो का आगमन हो रहा है।।


