विज़न क्लासेस के बच्चों ने इंटर में किया शानदार प्रदर्शन

*डायरेक्टर शंकर साहनी द्वारा किया गया सम्मानित*
इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया तो छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और सबसे ज्यादा खुशी का माहौल दिखा पल्लन जी मॉल के समीप अवस्थित विजन क्लासेस बायोलॉजी में यहां के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरव का एहसास कराया जिसके लिए विजन क्लासेस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को डायरेक्टर शंकर साहनी द्वारा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उत्साहित किया गया एवं आशीर्वाद दिया गया विजन क्लासेस के छात्र-छात्राओं में शिल्पा सागर में 91% अभय कुमार ने 87% प्रीतम कुमारी ने 85% वी सनी कुमार ने 81% सहित अन्य छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विजन क्लासेस व अपने डायरेक्टर शंकर साहनी की प्रशंसा की और कहा की साहनी सर ने जो जो पढ़ाया वही सब परीक्षा में आया और साथ ही यह भी कहा कि किसी भी प्रश्न को क्लास में सर के द्वारा इतनी अच्छी तरीके से समझाया जाता है कठिन से कठिन प्रश्न भी हल्का लगता है जिसका ही परिणाम है कि हम लोगों का इंटर में रिजल्ट शानदार आया है वही इस मौके पर विजन क्लासेस बायोलॉजी के डायरेक्टर शंकर साहनी ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा यह सफलता की पहली सीढ़ी है इस सफलता को दिल से मत लगाना मेहनत और बढ़ाना और इससे भी बड़ी सफलता पाना, शंकर साहनी ने कहा कि बच्चों पर हम तो मेहनत करते ही हैं हमारे छात्र-छात्राएं काफी मेहनती है और लगातार उनकी मेहनत रंग ला रही है जिसका परिणाम है कि इंटर में हमारे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था को एवं हमें गौरवान्वित करने का काम किया है।माहौल काफी खुशनुमा था सभी सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।।।।

