स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत श्रमदान कर की गई घाटों की सफाई।

जहानाबाद
नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नगर विकास एवं आवास विभाग , बिहार सरकार, पटना के द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता , निर्मलता एवं अविरलता की महत्ता को बनाए रखने के लिए गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति जहानाबाद के द्वारा दिनांक 25 एवं 26 मार्च को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है । आज दिनांक 25 .3.2025 को नगर पंचायत मखदुमपुर के यमुने कृष्णवंशी घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त श्रमदान कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी सह निदेशक डी०आर०डी०ए० श्री रोहित कुमार मिश्रा, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे जहानाबाद श्री अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मखदुमपुर श्रीमती सीमा कुमारी , वार्ड पार्षद सहित युवा, महिलाओं ने भाग लिया तथा स्वच्छता का संदेश देने के लिए घाटों को श्रम दान के तहत साफ सफाई की गई। साथ ही नदियों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।