देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्रम कल्याण दिवस का आयोजन


जहानाबाद
श्रम संसाधन विभाग के द्वारा दिनांक-12.03.2025 को सभागार विकास भवन, जहानाबाद में श्रम कल्याण दिवस मनाया गया। इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में प्रत्येक पंचायत से एक श्रमिक ने भाग लिया। सभी श्रमिकों को श्रम संसाधन विभाग से संबंधित श्रम कानूनों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा दीप प्रज्ललित कर किया गया। श्रम अधीक्षक, श्री मृत्युंजय कुमार झा के द्वारा उद्घाटन भाषण में विभाग के विभिन्न योजनाओं और श्रम कानूनों के बारे में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रत्येक सप्ताह विभाग के द्वारा चयनित पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी श्रम अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को दी। इस कार्यक्रम के द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सहायता देने की बात भी की गई।


मोदनगंज प्रखण्ड के श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, श्री रामबाबु कुमार ने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना पर विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि निर्माण श्रमिकों को जन्म से मृत्यु तक योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर उन्नमूलन के लिए सभी श्रमिकों से सहयोग की अपील की  एवं प्रवासी मजदूर के बारे में श्री संजय कुमार प्रकाष, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, हुलासगंज ने श्रमिकों को पूर्ण जानकारी दी।
बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं षिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, 2011 के अन्तर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत साईकिल एवं मातृत्व लाभ, स्वाभाविक मृत्यु एवं दुर्घटना के उपरांत संबंधित योजनाऐं की जानकारी सभी मजदूरों को दिया गया। इस मौके पर श्रम कार्यालय के सभी संबंधित प्रखण्डों के  श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी एवं ग्राम स्वराज समिति के सदस्य श्री पवन कुमार श्रम संगठन के प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र मिस्त्री, श्री आनन्द कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री अरविंद कुमार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!