शकूराबाद में करोड़ों रुपये से बने सीएचसी में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं

शकूराबाद
शकूराबाद में करोड़ों रुपए लागत से बना 9 वर्षों से सीएचसी चार मंजिला अस्पताल चालू है, लेकिन अस्पताल पहुंचने वाले आम रोगियों के लिए ना तो एक्स रे की सुविधा उपलब्ध हो पाई है ना हीं अल्ट्रासाउंड की । ईसीजी की भी सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं है। अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों की को निजी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड में जाकर मनमानी फीस पर जांच करना पड़ता है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद चिकित्सकों की कमी और चिकित्सा करने में सहायक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण सरकार के करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रहा है ।इसके लिए उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद जाना पड़ता है । चंदन कुमार बताया कि अगर अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी तो क्षेत्र के लोग जहानाबाद जाने से बच जाएंगे और उन्हें समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत हो जाएगी ।एक्स रे की सुविधा नहीं होने के कारण हड्डी टूट -फुट के रोगियों को तुरंत जहानाबाद रेफर कर दिया जाता है।
वही प्रभारी रंजीत कुमार ने बताएं की हाल ही में रतनी में एक्स-रे की सुविधा चालू कराया गया है शकूराबाद लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और बहुत जल्द शकूराबाद में भी एक्स-रे मशीन लग जाएगा