शिक्षक /कर्मचारी एवं पदाधिकारी ने होली मिलन समारोह में किया शिरकत

जहानाबाद
शिक्षक नीलकमल जी के संयोजन में भव्य होली मिलन समारोह हुआ, जिसमें कई शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी ने भाग लिया, एवं खुशी पूर्वक एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक से बढ़कर एक रंगारंग होली गायन का आनंद लोगों ने उठाया। इस मौके पर एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक) ने कहा कि इस प्रकार के होली मिलन समारोह के आयोजन करने से आपसी बंधुत्व एवं भाईचारा बढ़ती है, तथा आपसी द्वेष एवं मतभेद को भूलकर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं । कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, बामसेफ के जिला प्रभारी शिवकुमार चौधरी, मोतीलाल चौधरी (प्र.अ.), उपाध्यक्ष राजकुमार निराला(बीआरपी) ,नीलकमल चौधरी(शिक्षक) ,बृजमोहन प्रसाद उर्फ विजय चौधरी(प्र.प्र.अ.), मनोज चौधरी(शिक्षक) , कुमारी सोनी चौधरी (प्रखंड कृषि पदाधिकारी),सुनीता कुमारी(स.पुलिस सब इंस्पेक्टर) , अंजनी कुमार (शिक्षक),सानू कुमार रतन,समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।