रमजान के पहले रोजा पर मुसलमानों ने अफतारी का उठाया लुत्फ़

रमज़ान उल मुबारक का चांद नजर आते ही जहां मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी है वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो गया है। आज मुस्लिम भाईयों ने आज रमज़ान का पहला रोजा रखा साथ ही लगभग हर घरों में पुरतकल्लूफ अफतारी का एहतेमाम किया गया। पहला रोजा होने की वजह से कई घरों में छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा और अल्लाह का शुक्र अदा किया। बताते चलें कि रमज़ान उल मुबारक का महीना इस्लामी साल ( हिजरी साल ) का नौवां महीना । यह बरकतों और रहमतों का महीना है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में शैतान क़ैद कर दिये जाते हैं। इस महीने की इबादत में सत्तर गुना सवाब बढ़ जाता है।
रमज़ान शुरू होते ही जहां मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती हैं वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बहुत बढ़ जाती है। फल फ्रुट्स की कीमत बहुत बढ़ जाती है। रमज़ान इबादत का महीना है। पहला रमज़ान में लोगों ने अपने परिवार के साथ मिलकर पुरलुत्फ़ अफतारी का लुत्फ उठाया और अपने ईश्वर का शुक्र अदा किया।
