पुस्तकालय के स्वर्ण जयंती समारोह मैं पहुंचे बिहार सरकार के माननीय मंत्री डा संतोष कुमार सुमन तथा पूर्व सांसद डा जगदीश शर्मा



जहानाबाद
जिले के रतनी प्रखंड के रतनी प्रखंड के हजमपुर गांव में पुस्तकालय के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन एवं पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय से शिक्षित समाज के निर्माण मे सहभागी है। एक जगह लोग बैठकर पढ़ाई लिखाई करते हैं इससे सामाजिक सद्भाव एवं विकसित समाज बनता होता है। लोगों में निर्माण के सोच विकसित होते हैं । पुस्तक हमें संस्कार और अलंकार दोनों देते हैं। पढ़ा लिखा व्यक्ति का पारिवारिक विकास होता ही है वह समाज के विकास में भी सहभागी होता है। उन्होंने गांव-गांव में पुस्तकालय निर्माण पर जोर दिया तथा हर संभव सहायता का भी बात कही। मंत्री ने गांव के पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए तत्कालीन एमपी डॉक्टर जगदीश शर्मा को धन्यवाद दिया तथा अपने स्तर से भी मॉडल पुस्तकालय बनने में हर संभव सहयोग की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर जगदीश शर्मा ने कहा कि अबे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में जनता को जनार्दन समझा है तथा उनकी सेवा करना ही अपना धर्म बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने पर कई बार मंत्री का पद का ऑफर आया किंतु उन्होंने जन आकांक्षा के विपरीत समझा उसे ठुकरा दिया ।उन्होंने कहा कि वह सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों के साथ पहले भी साथ थे और आज भी खड़े हैं। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष रानी कुमारी जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल कुमार एवं मुखिया द्वारा भी पुस्तकालय में कैमरा निर्माण तथा पुस्तक के लिए राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। प्रोफेसर शिवपूजन शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मंच संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रोफेसर राम ध्यान शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव राम सुमेर शर्मा ने किया। मौके पर जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हम के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, चुन्नू शर्मा ,भाजपा नेता अजय देव, शशि रंजन, राजेश कुमार समाज सेवी शंकर शर्मा ,मदन शर्मा, परशुराम कुमार,रमेश शर्मा, नंद शर्मा समेत कई प्रमुख लोक उपस्थित थे।
मौके पर राम सुमेर शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय का संचालन यहां गांव के युवक एवं अन्य प्रबुद्ध जन अपने पॉकेट खर्च से करते हैं।सभी लोगों ने सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में 50 साल से पुस्तकालय का अनवरत संचालन करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुस्तकालय के सचिव राम सुमेर शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद व्यापित किया।
