देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पश्चिम गया जिला भाजपा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित


गया
       गया जिला भाजपा पश्चिम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने की है। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की उपस्थिति विशेष रूप से रही। इस बैठक का आयोजन जिला कमेटी की घोषणा के बाद पहली बार किया गया है, जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है। उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे संगठन में एक नया उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन की एकजुटता से आगामी चुनावों में एनडीए को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत करेंगे और पांचों विधानसभा सीटों को एनडीए के खाते में डालने का लक्ष्य पूरा करेंगे।आज के सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजपा नेता संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, करुणा कुमारी,नरेंद्र सिंह दांगी,वेंकटेश कुमार, पुष्पा चौरसिया,संतोष देव यादव, डॉ शालिनी,राजेश सिंह,महामंत्री गजेंद्र दास,संजीव पाठक,कौशल वर्मा,मंत्री अशोक सिंह, संजू देवी, तन्नु सिंहा,अरुण चंद्रवंशी,वैभव कुमार,श्रीमती रीना अग्रवाल,पुरुषोत्तम कुमार,माया देवी, कोषाध्यक्ष विक्रांत कुमार गुप्ता सह कोषाध्यक्ष राजीव रंजन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!