देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

महिला दिवस पर जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन



जहानाबाद
जन् मुक्ति आंदोलन कार्यालय ग्राम नवादा डॉक्टर विनयन आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनमुक्ति आंदोलन के बैनर तले एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरी लाल प्रसाद सिंह ने की इस कार्यक्रम में उपस्थित पुरुष महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा की अलख जगाने वाली देश के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए नील कमल एण्ड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नाटक का मंचन बाल कलाकारों के द्वारा किया गया  जिसके माध्यम से यह दिखाया गया कि किस तरह से रूढ़िवादी व्यवस्था में महिलाओं दलित महिलाओं के  पढ़ने की आजादी पर लोगों ने रोक लगा रखी थी इस नाटक के मंचन से यह संदेश दिया गया कि हमें भी नारी सशक्तिकरण के लिए इसी तरह घर-घर में अपने बाल बच्चों को बगल के बाल बच्चों को शिक्षा का अलख जगाकर ही महिला  सशक्तिकरण की बात की जा सकती है इस कार्यक्रम में उपस्थित जन मुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार, कुणाल कुमार पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी , सुगिया देवी गीत कलाकार नील कमल  जी संजय पासवान ,संजय यादव मर्छु  रविदास युवा राष्ट्रीय जनता दल बिहार के परदेस उपाध्यक्ष एवं नालंदा के प्रभारी डॉ रविकांत कुमार ने कहा कि कार्य स्थलों पर महिलाओं के साथ असमानता और भेदभाव किया जाता है कई जगहों पर महिलाओं को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जाता है महिलाओं की सुरक्षा समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई  अनेक लोगों ने महीला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!