महाबोधि मिशन स्कूल में एनुअल रिजल्ट पीटीएम में उमड़ी अभिभावकों एवं बच्चों की भीड़

*शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चे किए जाएंगे पुरुष्कृत*
जहानाबाद
बेहतर परिणाम की खुशियां बच्चों एवं अभिभावकों में झलक रहा था।। अवसर था जहानाबाद काको रोड में अवस्थित महाबोधि मिशन स्कूल में वार्षिक रिजल्ट वितरण एवं शिक्षक अभिभावक मिलन सामारोह का जहां काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ रिजल्ट प्राप्त करने पहुंचे थे रिजल्ट प्राप्त करने के लिए काउंटर पर काफी भीड़ देखी गयी। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों की खुशियां देखते बन रही थी बच्चों का रिजल्ट काफी शानदार था इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश शर्मा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा की और कहा की महाबोधि मिशन स्कूल जहानाबाद में सबसे अलग स्कूल है जहां सब कुछ बहुत ही शानदार तरीके से किया जाता है यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर यहां के फैकल्टी बच्चों के लिए यहां का इंतजाम अपने आप में सबसे अलग एवं शानदार है वही इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल अर्चना ओझा ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा इस बार बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन किया है लेकिन बच्चे इस प्रदर्शन से बहुत ज्यादा अति उत्साहित ना हो क्योंकि यह अभी शुरुआत है और मेहनत करें और इससे भी बड़ी सफलता हासिल करें वही इस अवसर पर प्रिंसिपल अर्चना ओझा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने आए अभिभावकों को आवश्यक निर्देश दिए बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की हिदायत दी और बच्चों को अपना वक्त देने की भी बात कही साथ साथ महाबोधि मिशन स्कूल के निदेशक दिनेश शर्मा के मैनेजमेंट उनके विचार एवं उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की और कहा कि हमारे विद्यालय के डायरेक्टर की मेहनत एवं अनुभव का ही परिणाम है यहां के बच्चों का शानदार प्रदर्शन हो रहा है सभी विषयों में नित्य नए-नए कृतिमान स्थापित कर रहे हैं माहौल काफी खुशनुमा था अभिभावकों एवं बच्चों की भीड़ से महाबोधि मिशन स्कूल भरा था।।।

