देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मध्य विद्यालय मांदिल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन


जहानाबाद
मध्य विद्यालय मांदिल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला दिवस पर अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया, उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा की जब तक महिलाओं को समुचित अवसर नहीं मिलेगा तो विकास संभव नहीं है। और जब आधी आबादी का विकास होगा तभी परिवार, समाज तथा देश का समुचित विकास संभव हैं, आज देश में महिलाओं /बालिकाओं को समान अवसर मिला है ,तो आज हमारी बेटियां देश-विदेश के हर एक महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रही है, और हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है ,चाहे चंद्रमा पर जाने की बात हो, मंगल ग्रह पर जाने की बात हो,ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक उड़ने की बात हो यहां तक कि हमारे देश के प्रथम नागरिक एवं सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आदरणीय माननीय द्रौपदी मुरर्मू साहिबा आसीन हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी,(जिलाध्यक्ष एसी/एसटी कर्मचारी संघ), सचिव रामजीवन पासवान,राजद  के प्रधान महासचिव परमहंस राय,जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, महासचिव विनोद यादव,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी, रानी अर्पणा, राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी,ऋषिकांत कुमार, कुमार नवनीत, शक्ति कुमार, गंगा पासवान, सीता देवी, फेकनी देवी, सविता देवी, सुनैना देवी समेत समस्त विद्यालय परिवार एवं सम्मानित अतिथि गण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!