देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार उर्दू निदेशालय द्वारा 12 चयनित सहायक उर्दू अनुवादको को जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र “


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में 12 चयनित सहायक उर्दू अनुवादको नियुक्ति पत्र वितरित किया गया । साथ ही सभी को ईद उल फितर  की शुभकामना दी गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार उर्दू निदेशालय द्वारा 12 चयनित सहायक उर्दू अनुवादको को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए सभी को कार्यालय आवंटित कर दिया गया है।
        आज सहायक उर्दू अनुवादको नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में (1) मतिउर रहमान को समाहरणालय स्थित जिला उर्दू भाषा कोषांग में,  (2) सहफीकुर रहमान को अनुमंडल कार्यालय सदर में, (3) हाफिज मो. अजहरुद्दीन को प्रखंड कार्यालय, घोसी में, (4) हेना आफ़रीन को अंचल कार्यालय सदर में, (5) मो. अतिकुर्रहमान को प्रखंड कार्यालय, हुलासगंज में, (6) कैंसर बानों को प्रखंड कार्यालय, जहानाबाद सदर में, (7) मोदस्सिर उस्मान को प्रखंड कार्यालय, काको में, (8) मो. अमीर अख्तर को प्रखंड कार्यालय, रतनी फरीदपुर में, (9)   गुन्चा प्रवीण को प्रखंड कार्यालय, मोदनगंज में, (10) हसरत जबीं को अंचल कार्यालय, मखदुमपुर में, (11) मो. शारीक को प्रखंड कार्यालय, मखदुमपुर में तथा (12) सहर बानों को अंचल कार्यालय, काको में पदस्थापित किया गया है।
       सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादको द्वारा नियुक्त पत्र प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया है और जिला पदाधिकारी को धन्यवाद दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपरोक्त कर्मियों को पूरे निष्ठा के साथ कार्य करने का अपील किया गया।
      उक्त सहायक उर्दू अनुवादको नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, अनुवाद पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग मो. न्याज, सहायक उर्दू अनुवादक श्री शेखावत अली अंसारी, उर्दू अनुवादक रेहाना परवीन, उच्च वर्गीय लिपिक शाईस्ता खानम, निम्न वर्गीय लिपिक, प्रखंड कार्यालय, जहानाबाद मो. कलाम उद्दीन, उर्दू अनुवादक, प्रखंड कार्यालय, जहानाबाद सदर मुर्शीया आरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!