कुर्था प्रखंड कार्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह


कुर्था (अरवल) रंगों का त्योहार होली महापर्व को लेकर कुर्था प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने शिरकत की मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के द्वारा सभी आगत अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी वही उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली सौहार्द वातावरण में बनाएं चुकी एक तरफ जहां होली महापर्व को लेकर तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ मुस्लिम धर्म लंबियों का पर्व रमजान भी है ऐसे में दोनों धर्म के पर्वों का ख्याल रखते हुए पर्व मनाने की अपील की वहीं उन्होंने कहा कि होली पर्व रमजान पर्व के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो और सब लोग प्रेम व भाईचारे के साथ होली महापर्व का आनंद लें इस मौके पर होली मिलन समारोह का अध्यक्षता कुर्था प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर बृजेश कुमार ने की इस मौके पर अंचलधिकारी रितिका कृष्णा, किसान सलाहकार राम लखन सिंह यादव खेमकरण सराय पंचायत के पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी, प्रखंड कर्मी सुरेश प्रसाद, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।