देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिले के कारीगर अब अपने निकटतम सेवा केंद्र में करें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीकरण।


जहानाबाद
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना द्वारा जहानाबाद के होटल शालीमार पैलेस में जिला प्रशासन जहानाबाद, जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद , बिहार उद्योग संघ, पटना, लघु उद्योग  भारती, बिहार चैप्टर, पटना डिक्की बिहार चैप्टर , बिहार चैप्टर एवं अन्य स्थानीय उद्योग संघों के सहयोग से  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कैंप एवं निबंधन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जहानाबाद के उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार ने किया।  एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना के सहायक निदेशक ग्रेड-वन श्री संजीव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए जहानाबाद जिला में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अब तक सफलतापूर्वक पंजीकृत किए गए विश्वकर्मा कारीगरों एवं उन कारीगरों का सफल प्रशिक्षण के उपरांत वित्तीय सहायता से संबंधित विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुश्री पूजा कुमारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे कारीगर जो अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं वह अपने निकटतम सामान्य सेवा केंद्र में जाकर यथाशीघ्र पंजीकरण करवाए । इस कार्यक्रम में एसएलबीसी कार्यालय की ओर से सहायक महाप्रबंधक श्री अमित कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक जहानाबाद श्री आर.के सिन्हा भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में बिहार उद्योग संघ की ओर से श्री प्रेम नारायण ,उपाध्यक्ष, डिक्की बिहार चैप्टर की ओर से श्री शंभू पासवान एवं लघु उद्योग भारती बिहार चैप्टर की ओर से श्री अमरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में 220 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से 57 प्रतिभागियों का कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। कार्यक्रम का समापन ओपन हाउस डिस्कशन के साथ किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!